संभल, अप्रैल 1 -- जनपद में सोमवार को ईद उल फितर धूमधाम से मनाई गई। सुबह जिले के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। हजारों लोगों ने देश और शहर में अमन और चैन की दुआ की। ईदगाह जा रहे लोगों पर समाजसेवियों ने फूल भी बरसाए। बच्चों से लेकर बड़ों तक लोगों ने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। आदमपुर मार्ग स्थित ईदगाह पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी ईद की नमाज पढ़ी। छोटे-छोटे बच्चों में ईद उल फितर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद सांसद से गले मिलने को लोगों में होड़ मची रही। ईद को लेकर ईदगाह और शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी के अलावा आरआरएफ फोर्स मुस्तैद रहा। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की गई। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मुस्तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.