बिजनौर, अप्रैल 1 -- नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रम्मन वाला स्थित ईदगाह व साहनपुर ईदगाह में हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। सोमवार को ईद-उल-फितर के मौके पर हजारों लोग अकीदत और उत्साह के साथ ईदगाह पहुंचे और अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। एसडीएम विजयशंकर, सीओ नितेश कुमार, तहसीलदार अमित कुमार, कोतवाल जयभगवान सिंह ने ईदगाह पर पहुंच कर ईद की शुभकामनाएं दीं। नजीबाबाद ईदगाह, साहनपुर, जलालाबाद, जोगीरम्पुरी, मंडावली मिर्जापुर सैद, भागुवाला आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। जोगीरमपुरी में ईदुल फितर सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.