शाहजहांपुर, मार्च 23 -- कटरा। बेसिक शिक्षा विभाग कटरा खुदागंज के द्वारा ब्लॉक सभागार में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए कटरा विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग कटरा खुदागंज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कटरा खुदागंज के सरकारी स्कूलों के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों की तर्ज पर शिक्षा ग्रहण करें ऐसी कार्य योजना तैयार करें, जहां मेरी जरूरत पड़े हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में कटरा खुदागंज ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, गुरु ही राष्ट्र निर्माण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और आप सभी लोग पूरी मेहनत और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.