शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- खुदागंज में रविवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह बजरंग दल द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा का आयोजन श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हुआ। पुराने शिव मंदिर से होते हुए पुनाराम जानकी मंदिर पर शोभायात्रा संपन्न हुई। कस्बे में जगह-जगह पर व्यापारियों अन्य सामाजिक लोगों के द्वारा जलपान के स्टाल रामभक्तों के लिए लगाए गए। शोभायात्रा में राम दरबार, शिव दरबार, देवी काली के स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह कृपाल सिंह गजेंद्र सिंह चंदन पाल सिंह जसवीर सिंह सौरभ गुप्ता प्रताप नारायण अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...