आरा, अप्रैल 18 -- आरा। जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कोलोडिहरी गांव में गुरुवार की शाम भाभी से झगड़े के बाद ननद ने खुदकुशी कर ली। उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृत किशोरी उसी गांव के निवासी इमामुद्दीन अंसारी की 16 वर्षीया पुत्री सोनी खातून थी। वह मैट्रिक पास कर चुकी थी। परिजनों के अनुसार वह अपने कमरे में फेयर लवली क्रीम रखी हुई थी। उसके भतीजे ने कुछ क्रीम अपने चेहरे पर लगा लिया और बाकी बर्बाद कर दिया। इसे लेकर किशोरी अपने भतीजे को मार रही थी। उसकी भाभी ने थोड़ी सी क्रीम के लिए छोटे बच्चे को पीटने से मना किया, तो दोनों के बीच नोक-झोंक हो गई। इसके बाद गुस्से में किशोरी अपने कमरे में गयी और दरवाजा बंद कर पंखे से लटक गयी। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे के दरवाजा को खटखटाया, तो उसने अंदर से कोई आवाज नहीं दी। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.