शाहजहांपुर, मार्च 23 -- खुटार। खुटार वन रेंज और पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव माती माफी में बाघ लगातर देखा जा रहा है। दो दिन पहले ही बाघ घर के आंगन में पहुंच गया। लेकिन परिवार ने घर के कमरे में अंदर भागकर दरवाजा बंद कर जान बचाई। ग्रामीणों के शोरगुल के बाद बाघ खेतों में चला गया। वन विभाग की टीम ने जांच की। लोगों ने आरोप लगाया कि कांबिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। जिससे बाघ किसी भी समय हमला कर शिकार कर सकता है। 21 मार्च की शाम को गांव माती माफी में शिवकुमार उर्फ शिब्बू के घर में बाघ पहुंच गया था। आंगन में बाघ को बैठा देख परिवार के होश उड़ गए और घर के कमरे में दौड़कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। शोर शराबा के बाद गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। लोगों ने लाठी डंडा व शोर मचाने पर आगे बढ़े तो बाघ घर से निकलकर खेतों में चला गया। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.