मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- गांव मोरना में बेटियों ने टोका टाकी करने पर पिता की चाकूओं की गोदकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के दो बहनों ने पहले से पूरी योजना तैयार की थी। योजना के मुताबिक आरोपी बहनों ने पहले खीर बनाई। उसके बाद खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को खिला दी। गहरी नींद में जाने पर दोनों बेटियों ने चाकूओं से गोदकर पिता की हत्या कर दी और कमरे में जाकर सो गयीं। सोमवार को सुबह गांव मोरना में रविदास मंदिर के पीछे रहने वाले रामप्रसाद का शव लहूलुहान हालत में चारपाई के पास पड़ा मिला। उसकी गर्दन व पेट पर चाकूओं के घाव थे। सबसे पहले किसान की पत्नी चंद्रकली ने पति के शव को देखा। उसने शव देखकर शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर परिवार के साथ आसपास पड़ोस के लोग मकान में पहुंचे। पुलिस को वारदात की सूचना दी गयी। जानकारी मिलन...