लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- लखीमपुर। पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सेमरा जानीपुर के अस्थाई गो आश्रय स्थल पर परिवार के साथ पशुओं की रखवाली कर रहे व्यक्ति ने गुरुवार रात शराब के नशे में अपनी पत्नी पर भाली से वार कर दिया। जख्मी हालत में महिला को मोहम्मदी के अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी छविनाथ अपनी पत्नी 45 वर्षीया सुजाता शुक्ला और पुत्री नंदिनी के साथ तीन माह से पशुओं की रखवाली के लिए काम करता था। गुरुवार की रात छविनाथ नशे की हालत में किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि उसने भाली से सुजाता के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.