लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- लखीमपुर। भीरा थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर के पास सोमवार सुबह नहर किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश में लगी है। सोमवार को सुबह गांव सुंदरनगर के पास नहर किनारे लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल के पास महिला का एक थैला और बोरी भी मिली है, जिसमें कुछ कपड़े व कंबल भी भरे हुए थे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.