लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- थाना खीरी पुलिस ने नए साल के पहले दिन अलग अलग मामलों में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा अवैध कच्ची शराब बरामदगी का,दूसरा शांति भंग और तीसरा मुकदमा जुआ एक्ट का दर्ज किया है। खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि चार अलग अलग स्थानों से चार लोगों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से दस-दस लीटर कुल 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। दूसरा मुकदमा शांति भंग का दर्ज किया गया है। जिसमें छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीसरा मुकदमा जुआ एक्ट का लिखा गया है। खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम पनगी कलाँ में पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...