लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- बेहजम। खीरी के एक युवक की पंजाब में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि बाइक सवार तीन युवकों ने लूट के दौरान युवक की हत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फरधान थाना क्षेत्र के गांव पड़री निवासी 47 वर्षीय रामजीवन शुक्ला राणा शुगर मिल बुट्टर सिव्या में कांटा क्लर्क के पद पर काम करता था। उनके भाई राम गोपाल शुक्ला ने बताया कि वह और उनका सर्वेयर बाइक से घर जा रहे थे। मंगलवार शाम बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने रामजीवन शुक्ला से लूटपाट की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश ने रामजीवन को गोली मार दी। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने रामजीवन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.