मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- यूपी में एसआईआर के काम में लगे बीएलओ की मौत और उनके तबीयत बिगड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले लखीमपुर खीरी में एक बीएलओ को हार्ट अटैक पड़ था। अब मुरादाबाद में एसआईआर काम में लगी महिला बीएलओ आभा सोलोमन को अचानक ब्रेन हैमरेज हो गया, जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एशियन विवेकानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा है। सिविल लाइंस क्षेत्र में पारकर इंटर कॉलेज के पास रहने वाली 58 वर्षीय आभा सोलोमन पाकबड़ा के ईदगाह स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। इन दिनों वे बीएलओ के रूप में एसआईआर कार्य में लगातार व्यस्त थीं। परिजन बताते हैं कि रविवार दोपहर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। रविवार को परिवार के अन्य सदस्य चर्च गए थे, लेकिन आभा ने एसआईआर के लंबित काम का हवाला देकर चर्च जाने ...