लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- लखीमपुर, संवाददाता। लखीमपुर खीरी में जनजाति के विकास के लिए पिछले 15 साल से एकीकृत परियोजना अधिकारी (पीओ) यूके सिंह काम कर रहे हैं। जनजाति को समृद्ध बनाने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को लागू कराने में यूके सिंह ने खास भूमिका निभाई। यूके सिंह नौ सितंबर को राष्ट्रपति भवन के मेहमान होंगे। यूके सिंह को राष्ट्रपति भवन से भोज पर आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय हस्तियों के साथ संवाद भी करेंगी। यूके सिंह चंदन चौकी में करीब 15 साल से अनुसूचित जनजाति विकास निगम के परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जनजाति के विकास के लिए स्कूल, छात्रावास और थारू शिल्पग्राम समेत कई परियोजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया गया है। नौ सितंबर को यूके सिंह राष्ट्रपति के समक्ष पीपीटी के माध्यम से विकास कार्यों का प्रेजेंटेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.