लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष समेत 13 आरोपियों के मामले में मंगलवार को सुनवाई थी। अभियोजन के 42वें गवाह गुरमीत सिंह से बचाव पक्ष ने जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिये 23 फरवरी की तारीख नियत कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई थी। मामला अभियोजन की गवाही में चल रहा है। अभियोजन ने 42वें गवाह के रूप में गुरमीत सिंह को पेश कर उसके बयान ...