लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के मामले में मंगलवार को सुनवाई थी। अभियोजन के 41 वें गवाह मनरमनजीत सिंह से बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो गयी। एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिये 21 जनवरी की तारीख नियत की है। 21 जनवरी को अभियोजन अपना 42 वा गवाह पेश करेगा। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई थी। मामला अभियोजन की गवाही में चल रहा है। मंगलवार को अभियोजन के 41वें गवाह मनरमनजीत सिंह से बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.