हरिद्वार, सितम्बर 5 -- उत्तराखंड आयुर्वेद विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का तृतीय अधिवेशन गुरुकुल विवि परिसर में हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें खीमानंद भट्ट को अध्यक्ष, सुनीता चंद्र तिवारी और शैलेश सेमवाल को उपाध्यक्ष, आशुतोष गैरोला को सचिव चुना गया। वहीं, छत्रपाल और विजय कुमार को उप सचिव, सुमित कुमार और ताजबर सिंह को संगठन मंत्री, विनोद कश्यप को भी संगठन मंत्री, प्रबल सिंह को मीडिया प्रभारी, अनिल सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष, बाला देवी एवं राजू को सह-कोषाध्यक्ष तथा मनीष पंवार को ऑडिटर चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी लंबे समय से समय पर वेतन भुगतान न होने से परेशान हैं। संगठन इस मुद्दे को शीर्ष प्राथमिकता पर उठाएगा। इसके साथ ही अन्य न्यायोचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.