नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- उसे नहीं पता था कि मौत बुला रही है। वह तो किसी से मिलने के लिए आया था। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था। जिस दौरान वह अपने जानने वाले से मिलने पहुंचा, उसी समय मकान में आग लग गई। इस घटना में वह जिंदा जल गया। दिल्ली में एक दुखद घटना सामने आई है। उत्तर पूर्वी जिले के जाफराबाद इलाके में गुरुवार को एक चार मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग इमारत के भूतल पर लगी थी। इस तल पर कपड़ों की सिलाई का काम होता है। आग की चपेट में आने से एक युवक की जलकर मौत हो गई। उसकी पहचान 29 साल के जावेद के रूप में हुई है। इस घटना में दो अन्य को सांस लेने की समस्या के चलते प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दी गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग बुझाने के बाद जब दमकल की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो युवक का पूरी तरह से जला शव बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.