मधुबनी, अप्रैल 14 -- बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के साइली गांव के रामू यादव के घरों से चोरों ने पौने दो लाख रूपये नगद सहित दो मंगल सूत्र, सोने की दो हनुमानी, टीका, नथिया सहित लगभग 20 ग्राम सोने की आभूषण एवं 5 सौ ग्राम चांदी आभूषणों व जमीन की कागजातों की चोरी कर ली। गृहस्वामियों का मानना है कि चोर बिना ग्रील लगे खिड़की से घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर अपर थानाध्यक्ष कंदन बासकी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्र बधू का इलाज दरभंगा में चल रहा है। दोनों लड़का वहीं पर है। उन्हीं की इलाज के लिए एक लाख रूपये उधार लेकर रखा था और करीब 75 हजार रूपये घर में था। आज पैसा लेकर दरभंगा जाना था। शनिवार की रात करीब ग्यारह बजे वे और घर में रहे अन्य सदस्य खाना खाकर सो गये। सुबह में बधार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.