मेरठ, अक्टूबर 9 -- सरूरपुर। कस्बा खिवाई में बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसमें नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बनाई गई झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय वाल्मीकि मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। यात्रा में महर्षि वाल्मीकि की शोभायमान झांकी, रामायण प्रसंगों का चित्रण, भक्ति गीतों की धुन और नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न बाजारों का भ्रमण करती हुई निकली। स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान झांकियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके काव्य रामायण और समाज में दिए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा ...