नवादा, मार्च 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में एक चार मंजिला इमारत की बेसमेंट में स्थित खिलौने व पिचकारी के गोदाम में भीषण आग लग गयी। घटना सोमवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे की मुस्लिम रोड स्थित रिहाईशी इलाके की बतायी जाती है। बेसमेंट से आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल आये। साथ ही इमारत में रह रहे लोगों में भी अफरातफरी मच गयी और वे इमारत से बाहर निकल आये। इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सोम बहादुर तमांग के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंच गयी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया। इमारत व उसके आसपास के लोगों को वहां से सुरक्षित हटा दिया गया। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पानी की बौछारें मारना शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.