पटना, फरवरी 4 -- पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि देश आज लड़ाकू विमान से लेकर खिलौना निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की राह पर है। यह पीएम मोदी के सफल नेतृत्व और बेहतर सूझबूझ का ही परिणाम है। मोदी सरकार की प्राथमिकता खिलौना निर्माण में देश को आत्मनिर्भरता हासिल करना है। रविवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि देश में 2022-23 में खिलौना निर्यात बढ़कर 325.72 मिलियन अमेरिकन डॉलर हो गया है, जबकि यह 2014-15 में सिर्फ 96.17 मिलियन अमेरिकन डॉलर था। यह ऐसे ही संभव नहीं हुआ है। असल में मोदी सरकार ने खिलौने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय कार्ययोजना विकसित की जिसमें 14 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों का सहयोग शामिल था। इसमें चार विषयों पर 21 कार्य बिंदु शामिल हैं। व्यापार और निवेश को बढ़ावा दिया गया। भारत में खिलौनों का डिजाइन और निर्म...