नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- खिलौने बनाने वाली कंपनी के. वी. टॉयज इंडिया की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। के. वी. टॉयज इंडिया के शेयर सोमवार को BSE में 33 पर्सेंट से अधिक के फायदे के साथ 320 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में के. वी. टॉयज इंडिया के शेयर का दाम 239 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 8 दिसंबर 2025 को खुला था और यह 10 दिसंबर तक ओपन रहा। के. वी. टॉयज इंडिया के आईपीओ का टोटल साइज 40.15 करोड़ रुपये तक का था। लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए शेयरजबरदस्त लिस्टिंग के बाद खिलौना कंपनी के. वी. टॉयज इंडिया के शेयर लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट टूटकर 304 रुपये पर पहुंच गए हैं। यानी, IPO प्राइस से के. वी. टॉयज इंडिया के शेयर 27 पर्सेंट से ज्यादा ऊपर हैं। के. वी. टॉयज इंडिया की शुरुआत साल 2009 में हुई है। कंपनी बच्चों के लिए प...