बुलंदशहर, फरवरी 6 -- जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। तेज धूप निकलने के कारण अब ठंड का असर कम होने लगा है। हालांकि, सुबह और शाम के समय अभी भी ठंडी हवाओं के चलते लोगों की कपकपी छूट रही है। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत बर्फीली और सर्द हवाओं के साथ हुई थी, जिससे ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन सुबह 8 बजते ही मौसम पूरी तरह साफ हो गया और सूरज निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। मौसम साफ होने से फिलहाल सुबह-शाम और रात के समय ठंड महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड में लोगों को राहत मिल रही है। शुक्रवार को सुबह के समय ठंड का अहसास हुआ, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही धूप खिलने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। दोपहर होने पर ठंड का असर कम हो गया। लोगों ने घरों के बाहर, छत और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.