बुलंदशहर, जनवरी 11 -- , पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते जिला इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालांकि, रविवार को सुबह से निकली धूप ने जिलेवासियों को बड़ी राहत दी। जैसे ही सूर्यदेव के दर्शन हुए, लोगों के चेहरे खिल उठे, लेकिन बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। रविवार की छुट्टी होने और दोपहर में तेज धूप निकलने के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। शहर के पार्कों और कॉलोनियों की छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। पिछले कई दिनों से सूर्यदेव के लुका-छिपी के खेल के कारण घरों में नमी और ठंड बढ़ गई थी, जिससे निजात पाने के लिए लोग धूप का सहारा लेते दिखे। बाजारों में भी चहल-पहल सामान्य दिनों के मुकाबले बेहतर रही। शाम के वक्त हवाओं में इतनी नमी रही कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ रहे हैं। लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्...