बुलंदशहर, फरवरी 9 -- बुलंदशहर, संवाददाता। जनपद में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और कोहरे के सितम से अब राहत मिलने लगी है। सोमवार को सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन होने से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। खिली हुई धूप के कारण लोगों को ठिठुरन से बड़ी राहत मिली है। सुबह करीब 8 बजे से ही सुनहरी धूप आंगन और छतों पर पहुंच गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप का असर और तेज होता गया। पार्कों और बाजारों में लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। पिछले एक हफ्ते से कोहरे और बादलों की लुका-छिपी के कारण जो जनजीवन अस्त-व्यस्त था, वह अब पटरी पर लौटता दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.