पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत, संवाददाता। मेरठ में हुई खिलाड़ी संवाद गोष्ठी में जिले के खिलाड़ियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया। संघ प्रमुख ने ब्रज प्रांत, मेरठ प्रांत व उत्तराखंड के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व खेल शिक्षको के साथ संवाद किया। संघ प्रमुख ने कहा कि देश के निर्माण व विकास में खिलाड़ियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न खिलाड़ियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इसमे जिले के वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेश अग्रवाल ने मास्टर्स खिलाड़ियों को भी अन्य खिलाड़ियों की भांति सुविधाओं को देने से संबंधित प्रश्न किया। जिले से शिक्षिका अनीता जोशी व विजय लक्ष्मी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश शर्मा, कोच महेश कुमार, संजीव कुमार, देव, धर्मेंद्र, वासु, गायत्री, समीक्षा, व...