पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत, संवाददाता। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में जनपद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कालेज अमरा करोड़ के छात्र विजय मंडल को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार प्रदान किया गय। मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार में विजय मंडल को 35 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह धनराशि विजय मंडल के खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार उन छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जा रहा है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्राप्त किया हो। राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबाल चैंपियनशिप दस से 14 दिसंबर 2024 तक बनारस में हुई थी, जिसमें विजय मंडल ने अंडर-14 बालक वर्ग में टीम में प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण प्रदान जीता था। विजय ने अपनी कामयाबी का...