नई दिल्ली, जनवरी 13 -- भारतीय निशानेबाजी महासंघ के प्रमुख कलिकेश सिंह देव ने कहा कि यौन कदाचार को लेकर महासंघ की 'जीरो टॉलरेंस ' (शून्य सहिष्णुता) नीति है और राष्ट्रीय कोच अंकुश भारद्वाज द्वारा एक नाबालिग निशानेबाज के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच कर रही एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया जाएगा। मोहाली के रहने वाले पिस्टल कोच भारद्वाज के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत गंभीर यौन उत्पीड़न और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(दो) के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।अंकुश भारद्वाज की तलाश में जुटी पुलिस 17 वर्ष की एक निशानेबाज ने फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा की दो टीमें और महिला पुलिस थाना आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। कलिकेश ने पीटीआई वीडियो स...