गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश किया है। टीम में जिले के पांच खिलाड़ी शामिल हैं, सभी ने प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि टीम में जिले के ध्रुव, तनिष्क चौधरी, देव कुमार, ईशान और युवराज खेल रहे हैं। इस अवसर पर जिला खो-खो एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. ऋचा सूद, समन्वयक भूपेंद्र सिंह, सिविल डिफेंस के चीफ वॉर्डन ललित जायसवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को फाइनल में पहुंचकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चार फरवरी को प्रतियोगिता का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.