बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की शहर के इस्लामियां इंटर कालेज मैदान में तीन दिवसीय 42 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने ग्राउंड में खूब दमखम दिखाया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बहुत से अवसर प्राप्त होते हैं, लेकिन खेल के क्षेत्र में प्रतिभा को प्रदर्शित करने का यह अच्छा माध्यम है। इधर, कार्यक्रम स्थल पर नशेबाज कर्मचारी के पहुंचने पर बीएसस ने से निलंबित कर दिया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अखिलेश दातागंज प्रथम, प्रशांत कादरचौक द्वितीय एवं करन जगत तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में हिमांशु उझानी प्रथम, कुलदीप कादरचौक द्वितीय एवं राजन दातागंज तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो में कादरचौक की टीम विजेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.