गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम के नीति खंड-एक स्थित इंदिरापुरम कराटे स्कूल में 29वां वार्षिक उत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अविरल दुबे ने सरस्वती वंदना से किया। इस दौरान कराटे खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा तकनीक, किक-पंच, काता, फाइटिंग और टाइल्स ब्रेकिंग जैसे रोमांचक करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों का चयन कर सम्मानित किया। गर्ल्स कोच नैना रावत ने बताया कि कराटे से बच्चों में शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता का विकास होता है। पुरस्कार वितरण में तुषार यादव, रूद्र प्रताप कुश, वैष्णवी यादव और वैभवी पंत को विभिन्न अवार्ड प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रदीप वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, क...