पाकुड़, फरवरी 9 -- नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही अध्यक्ष और पार्षद पद के संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। गली-मोहल्लों में उम्मीदवारों की दस्तक बढ़ गई है और हर वर्ग को साधने की कोशिशें जारी हैं। इसी क्रम में अब जिले के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक भी खुलकर अपनी बात सामने रखने लगे हैं। वर्षों से उपेक्षित खेल मैदानों और स्टेडियमों की बदहाली से आक्रोशित खिलाड़ियों ने इस बार चुनाव में अपने समर्थन को खेल से जोड़ दिया है। पाकुड़ के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न खेल संघों के कोचों ने साफ शब्दों में कहा है कि इस बार उनका समर्थन उसी प्रत्याशी को मिलेगा जो खेल और खिलाड़ियों के लिए ठोस योजना और स्पष्ट रोडमैप के साथ मैदान में उतरेगा। खिलाड़ियों ने विशेष रूप से बैंक कॉलोनी मैदान, जिला स्टेडियम औ...