बरेली, नवम्बर 30 -- बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल में शुक्रवार को जहां बरेली से कोई बालक खिलाड़ी नहीं पहुंचा था, वहीं शनिवार को मंडलीय टीम के लिए होने वाले ट्रायल में बालिकाओं की संख्या कम होने से बालिका टीम भी नहीं बन सकी। अब बरेली मंडल की टीम चुनने के लिए मंडलीय ट्रायल एक दिसंबर को होना है। छह से आठ दिसंबर तक गाजीपुर में होने वाली बालिकाओं की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बरेली जिले की टीम शुक्रवार को बन गई थी, लेकिन मंडलीय टीम का चयन शनिवार को नहीं हो सका। कम संख्या में बालिका खिलाड़ी पहुंचने के कारण शनिवार को ट्रायल नहीं हो सका। वहीं बालक वर्ग की जिला स्तर व मंडल स्तर दोनों ही टीम नहीं बन सकी है। बालक वर्ग का प्रदेश स्तरीय आयोजन नौ से 11 दिसंबर तक अमेठी में होना है। क्षे...