बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक फोटो : राजगीर खेल 01 : राजगीर खेल परिसर में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते अपर पुलिस महानिदेशक व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय राजगीर खेल परिसर में बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक सह बिहार पुलिस के अकादमी के निदेशक एम मल्लर विलि ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की गयी। उन्होंने खिलाड़ियों का आवासन, खानपान, सुरक्षा, खेल मैदान, परिवहन, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पार्किंग व अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी कराने का आदेश दिया। राजगीर में 4 से 15 मई तक फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और कबड्डी खेल आयोजित कराया जाना है। मौके पर ...