बेतिया, जनवरी 11 -- नरकटियागंज के शिकारपुर थाना के खिरिया मठिया चौक पर स्थित एक चाय नाश्ता होटल का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गई है। घटना शनिवार की रात्रि की है।चोरों ने दुकान से तीन गैस सिलिंडर,तीन हजार रुपए समेत मिठाई की चोरी कर ली गई है।मामले में होटल संचालक गरीब साह ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है। आवेदन में उसने बताया है कि वह शनिवार की देर शाम में होटल बंद कर घर चला गया।शनिवार की सुबह जब होटल खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा मिला। होटल के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोरों द्वारा गल्ले में रखे तीन हजार। रुपए नगद, तीन गैस सिलिंडर और मिठाई की चोरी कर ली थी।आवेदन में उसने बताया है कि इससे पूर्व भी उसकी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की ...