पीलीभीत, अप्रैल 1 -- गांव खिरकिया में खेत से लौट रहे युवक को आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने लोहे की राडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। दबंग जमकर तांडब मचाते रहे। जब पीड़ित थाने आने के लिए निकला तब दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गयी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरकिया निवासी सत्यपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह 31 मार्च को शाम 8 बजे खेत से लौट रहा था। तभी गांव व पुरैनिया रामगुलाम के एक दर्जन दबंग बाइक लेकर पहूंचे और उसे घेर लिया। लाठी डंडों व लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। जब वह थाने आ रहा था तब उसका रास्ता घेर लिया और उसे थाने नहीं आने दिया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही कार्यवाही शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.