फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में शाह टायर फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूर झुलस गये।इसमें तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है और इन्हें लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। टायर गलाने वाले रिएक्टर का ढक्कन खुल जाने से आग की घटना बतायी जा रही है। सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। आग पर सुरक्षा कर्मियों ने जैसे तैसे काबू पाया। खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र विकसित हुआहै जहां पर कई फैक्ट्रियां लगायी जा रही हैं। यहीं पर स्थित शाह टायर की फैक्ट्री में काम शुरू हो चुका हैऔर इसमें टायर गलाने का काम होता है। रविवार को टायर गलाने वाले रिएक्टर का ढक्कन खुल जाने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों मे चार मजदूर झुलस गये। मजदूरों के झुलसने से औद्योगिक क्षेत्र में अफरा तफरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.