बलिया, जनवरी 31 -- सोहांव। महर्षि मूल बाबा राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में पटना ने देवरिया को 25-18,19-25, 25-22 से मात दिया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान अनूप राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पटना के विशाल को मिला। शनिवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज, सोहांव के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पटना ने शेरपुर को 25-23, 22-25, 25-21 से एवं दूसरे सेमीफाइनल में देवरिया ने सिगरा को 25-18, 17-25, 25-21 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। निर्णायक की भूमिका हरिशंकर राय, मनीष एवं राणा सिंह ने निभाई। कमेंट्री अवनीश राय, अमरेंद्र राय एवं सर्वेश राय ने किया। इस दौरान जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय, गिरिजा राय, ओमप्रकाश राय, विपिन राय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.