बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर आरोप लगाया है कि गत दो फरवरी की रात करीब 11.40 बजे उनके घर पर आरोपी पहुंचा और खिड़की के पास जाकर उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा। इसकी शिकायत करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मेहंदी हसन निवासी थाना कोतवाली क्षेत्र के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की विवेचना सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण स्तर से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.