बलिया, अक्टूबर 28 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मकान के पीछे खिड़की में लगा लोहे का ग्रील काटकर अंदर पहुंचे चोर रविवार की रात कीमती सामान समेट ले गये। सुबह इसकी जानकारी होते ही गांव में हचलच मच गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस को फिलहाल कामयाबी नहीं मिल सकी है। चार दिनों के अंदर हुई चोरी की दूसरी बड़ी वारदात से गांव के लोग सहमे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इलाके के हालपुर (बंगला पर) निवासी गुड्डु सिंह के घर में केवल तीन वृद्ध महिलाएं थीं। देर शाम भोजन करने के बाद महिलाएं एक ही कमरे में सो गयीं। इसी बीच मकान के पीछे से धान के फसल के बीच से होकर पहुंचे चोरों ने खिड़की के ग्रील को काट कर अंदर दाखिल हो गये। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.