जामताड़ा, फरवरी 1 -- खिजुरिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण फतेहपुर, प्रतिनिधि। भाजपा फतेहपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष संजय मंडल के नेतृत्व में रविवार को फतेहपुर पंचायत के खिजुरिया गांव में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने कहा कि यह बजट किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूती देने वाला है। उन्होंने बताया कि सीसीसी लोन की सीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए किया जाना तथा नए टैक्स स्लैब में 12 लाख रुपये तक की आय को कर-मुक्त रखना आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देत...