अंबेडकर नगर, जनवरी 15 -- देवरिया बाजार, संवाददाता। बीते 29 नवंबर से अनवरत चल रहे पूर्वांचल के ऐतिहासिक गोविंद साहब मेले का अपनी खट्टी मीठी यादों व खिचड़ी स्नान पर्व के बाद गुरुवार को समापन हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव ने देर शाम मेला समापन की औपचारिक घोषणा करते हुए मेले से दुकानदारों को परिसर खाली करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को हटाए जाने का निर्देश दिया है। लगभग डेढ़ महीना से अधिक समय तक चलने के पश्चात मेला गोविंद साहब अंतत: समाप्त हो गया। गोरखपुर से आने वाले दुकानदार वहां खिचड़ी मेला शुरू हो जाने से पिछले हफ्ते ही मेले से अपनी दुकानें समेट ले गए थे। अन्य जनपदों से आए दुकानदार भी अब अपनी दुकानों को समेटना शुरू कर दिए हैं। मेला व्यवसाईयों की मानें तो इस बार मेले की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन सहालग का सीजन समाप्त होने के बाद क्षेत्रीय भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.