रायपुर, मार्च 21 -- नक्सलवाद को जड़ से मिटाने और प्रदेश को 'नक्सल-मुक्त' बनाने छत्तीसगढ़ सरकार ने एक खास योजना बनाई है, जिसके तहत नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रोत्साहित करने वाली ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए देने समेत वहां बिजली और मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने जैसे कई लुभावने वादे किए गए हैं। इसके अलावा सरकार नक्सल हिंसा में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों की प्रतिमा भी उनके गांव में स्थापित करेगी। राज्य सरकार ने हाल ही में पारित नई छत्तीसगढ़ नक्सल आत्मसमर्पण और पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 में ये सारे वादे किए हैं। जिसके बारे में बताते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नई नीति के क्रियान्वयन से अधिक संख्या में नक्सलियों को हथियार डालने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.