मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति विद्यालय) में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों को जमा करने की समय सीमा तय कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन ने बताया कि खाली सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 20 फरवरी तक आवेदन करने अनिवार्य है। कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11वीं में रिक्त सीटों के सापेक्ष छात्रों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। बताया कि, दाखिले के लिए विभागीय वेबसाइट ats.upsdc.gov.in पर भी आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें 60 प्रतिशत स्वच्छकार समुदाय, अनुसूचित जाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के जरूरतमंद छात्रों को दाखिले की व्यवस्था है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.