संभल, फरवरी 15 -- जनपद के थाना हयातनगर क्षेत्र की उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला कोटला में खाली प्लॉट में खड़ी एक चार पहिया गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह लपटों में घिर गया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद रफीक पुत्र अब्दुल हमीद अपनी 2015 मॉडल हुंडई एक्सेंट कार को प्लॉट में खड़ा कर शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोपहर के समय कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पहले धुआं उठा और फिर आग भड़क गई। शुरुआत में किसी का ध्यान नहीं गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। दमकल विभाग को सूचना देने में देरी हुई, जिसके चलते स्थानीय निवासियों ने खुद ही पानी डालकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का इंजन और अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.