गाजियाबाद, फरवरी 13 -- गाजियाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में दोनों फ्लैट मालिकों ने चेतन ने फ्लैट खाली करने को कहा है। चेतन ने कुछ समय मांगा और पुलिस की जांच का हवाला दिया। इसके बाद दोनों लौट गए। पुलिस ने बैंक खातों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है, जो एक हजार से अधिक पन्नों की है। भारत सिटी सोसाइटी में चार फरवरी को तड़के तीन नाबालिग बहनों ने नौंवी मंजिल से कूदकर जान दी थी। घटना को लेकर बच्चियों के पिता चेतन ने उनके कोरियाई संस्कृति से प्रभावित होने और मोबाइल पर कोरियाई टास्क वाले गेम खेलने की बात कही थी। चेतन ने सोसाइटी में ही दो फ्लैट किराये पर ले रखे थे। घटना के बाद ही सोसाइटी में रहने वाले और मकान मालिकों को पता चला कि चेतन ने तीन शादी कर रखी हैं। इस...