जमशेदपुर, अगस्त 4 -- जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में खालसा हाई एवं मिडिल स्कूल में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसमें गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी स्कूल के स्टाफ एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए। स्कूल के उप सचिव एवं युवा नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा गठन, अलग राज्य निर्माण आंदोलन, झारखंड के विकास में बतौर मुख्यमंत्री की भूमिका की जानकारी दी। सतबीर सिंह सोमू के अनुसार अलग राज्य आंदोलन में वह सभी को साथ लेकर चले और विकास में सभी को सहभागी बनाए रखा और वे झारखंड की आत्मा और भूमि पुत्रों की अस्मिता की पहचान बने।कमेटी के प्रधान सविंदर सिंह, महासचिव जोगा सिंह चेयरमैन गुरदयाल सिंह ने भी उनकी देन को याद किया। इस मौके पर दो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.