श्रावस्ती, फरवरी 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। देहात इंडिया व जस्ट राइट्स की ओर से मंगलवार को जमुनहा के मलंग गांव में बाल विवाह एवं बाल यौन शोषण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत देहात संस्था के जिला समन्वयक मो. यूसुफ ने की। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। बच्चों के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने बालिकाओं को योग्यता व इच्छानुसार आवश्यक कौशल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में उप निरीक्षक महिमा सिंह ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही गुड टच और बैड टच के बीच के अंतर को समझाना बेहद जरूरी है। बच्चों में यह विश्वास जगाना चाहिए कि वे अपने साथ हुई किसी भी असहज घटना को बिना डरे अपने माता-पिता के साथ साझा कर सकें। संस्था के हंसराम ने पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.