हरिद्वार, जून 17 -- महानगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम मयूर दीक्षित से मिलकर सीवर लाइन बिछा रही संस्था के कार्यों में लापरवाही के बारे में बताया। उन्होंने संस्था के कार्यों की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग की। महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि शहर में सीवर लाइन बिछाने के कार्यों में संस्था की ओर से बारी लापरवाही बरती जा रही है। कहा कि भारतमाता पुरम, जनसविंद्र इंक्लेव, श्यामलोक, गायत्री विहार, सत्यम विहार आदि कालोनियों में लोग संस्था के कार्यों को लेकर परेशान हैं। सूखी नदी से दूधाधारी तक की मुख्य सड़क और सर्वानंद से पावन धाम तक की मुख्य दोनों सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। इससे इन जगहों पर अक्सर जाम लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.