पटना, जून 3 -- नौकरी-बहाली के मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर ने एएस खान से निकाह के बाद सोमवार को पटना में पहली रिसेप्शन पार्टी दी थी। पार्टी में उनके परिवार के अलावा पटना और दूसरे शहरों से वीवीआईपी और मित्र शामिल हुए। पार्टी में खान सर के नाम से मशहूर फैसल खान और उनकी बीवी एएस खान ने मेहमानों की शुभकामनाएं कबूल की। रिसेप्शन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई नेता, कोचिंग टीचर, व्यापारी और सेलिब्रिटीज शामिल हुए। लेकिन पार्टी खत्म होने के बाद से सोशल मीडिया पर खान सर की पत्नी के घूंघट को लेकर खींचतान चालू है। खान सर के फैन और आलोचकों के बीच पर्दा बनाम परंपरा की बहस छिड़ गई है। खान सर ने आधिकारिक रूप से बताया नहीं है लेकिन चर्चा है कि उनकी पत्नी एएस खान सिवान जिले की रहने वाली हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.